लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है
लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ। लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ तहसील निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा चंदनपुरवा में चल रहे बंधा मरम्मत कार्य का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पाया कि ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 70 मीटर की लंबाई में बंधे का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने उन्हें अवगत कराया कि यह बंधा पिछले वर्ष बनाया गया था, जो बाढ़ के दौरान तीन स्थानों पर कट गया था और अब इसकी दोबारा मरम्मत की जा रही है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से बंधे की ऊंचाई बढ़ाने का भी आग्रह किया। इस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ निघासन को निर्देश दिए कि बंधे की ऊंचाई बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण और समय पर कार्य मजबूती। के साथ पूरा किया जाए।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बैलहा के मजरा ठाकुरपुरवा में रपटा पुल के दोनों ओर बहती नाले में सिल्ट सफाई कार्य का भी जायजा लिया। ग्रामवासियों के अनुरोध पर, जिलाधिकारी ने बीडीओ निघासन को निर्देशित किया कि सिल्ट सफाई का कार्य रपटा के दोनों ओर और अधिक लंबाई में कराया जाए, ताकि बाढ़ के समय पानी रपटा पुल से सुगमतापूर्वक निकल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट और मिट्टी को बहती नाले के दोनों ओर बंधे के रूप में विकसित किया जाए।इस अवसर पर बीजेपी नेता राज राजेश्वर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम राजीव कुमार निगम और बीडीओ जयेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मानसून से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरी तरह से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।
