September 14, 2026

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में स्थित जहानीखेड़ा मोड़ पर एक अनियंत्रित कार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई

0
843d031d-a978-4222-b92a-10eafefd4477_640x1280_5JEjtNhsxq

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में स्थित जहानीखेड़ा मोड़ पर एक अनियंत्रित कार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में सुल्तानपुर निवासी विमल सिंह पटेल, उनकी पत्नी वंदना, और उनकी 22 वर्षीय बेटी अलीख्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इसी दुर्घटना में विमल सिंह पटेल का बेटा वीर पटेल, उनकी बेटी रूबी, और उनके साले गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखीमपुर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed