September 14, 2026

रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई

0
IMG_20260616_170719_553646

रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षा के लिए प्रदेश में उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया है, और इसी क्रम में जनपद स्तर पर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह समिति कार्य कर रही है।समिति द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें शौकिया तैराकी करने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तरणताल संचालन में एक जीवन रक्षक और दो श्रमिकों की नियुक्ति व उनके मानदेय का निर्धारण शामिल है। इसके अतिरिक्त, आधुनिक जिम के सुचारु संचालन के लिए एक जिम ट्रेनर की नियुक्ति और मानदेय तय करने पर भी विचार किया गया। जनपद में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण शिविरों में विभागीय एवं अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यालय में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया। समिति के आय-व्यय का प्रतिवर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) द्वारा ऑडिट कराने के खर्च पर भी निर्णय हुआ। साथ ही, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से खर्च की जाने वाली धनराशि पर फर्मों को भुगतान की जाने वाली राशि से आयकर/जीएसटी कटौती और उसकी फाइलिंग (सी.ए. द्वारा) सुनिश्चित करने पर सहमति बनी, जिसमें प्रतिवर्ष चारों तिमाहियों में 26Q चार क्वाटर और प्रतिमाह जीएसटी व्यय पर सहमति दी गई।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में खेलों का समुचित विकास हो और अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें। इस बैठक में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed