जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कानपुर देहात द्वारा मैथा तहसील के विकास खंड परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कानपुर देहात द्वारा मैथा तहसील के विकास खंड परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज, 16 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार और शिक्षित युवक-युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित और जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी और अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। इसमें आए आगंतुकों और सहभागियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना और टूलकिट वितरण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों ने भी अपने विभागों में चल रही योजनाओं के बारे में ब्लॉक से आए ग्राम प्रधानों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया।इस अवसर पर अखिलेश कुमार अग्निहोत्री, ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात, अनिरुद्ध सिंह जी, परियोजना निदेशक, एस.डी.एम. तहसील मैथा और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अंकिता (वरिष्ठ सहायक), राकेश कुमार गुप्ता (अनुदेशक-चर्म), शिवेन्द्र सिंह (कंप्यूटर ऑपरेटर) और शिवम शुक्ला जैसे कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
