September 14, 2026

लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘कवच योजना’ अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है

0
IMG_20260616_163205_542444

लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘कवच योजना’ अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने नेपाल ले जाए जा रहे 160 लीटर अवैध डीजल को बरामद किया और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में, 15 जून को मिलनबाजार मिर्चिया के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे चार जैरिकेन से कुल 160 लीटर डीजल मिला। पूछताछ में यह पता चला कि बरामद डीजल बिना किसी वैध दस्तावेज के नेपाल राष्ट्र में तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीजल और वाहन को कब्जे में ले लिया तथा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर आलम पुत्र मुस्लिम, निवासी ग्राम मिलनबाजार, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार जैरिकेन में रखा लगभग 160 लीटर डीजल और पीबी-02एवी-0944 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह, कांस्टेबल उमेश वर्मा, आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार और आरक्षी धनंजय सिंह शामिल रहे। बरामद माल को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारी (कस्टम), पलिया के सुपुर्द किया गया है।संपूर्णानगर पुलिस की इस सक्रियता और ‘कवच योजना’ अभियान की सफलता की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। यह अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार सफल साबित हो रहा है, जिससे न केवल सीमा सुरक्षा मजबूत हो रही है, बल्कि अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों को भी एक सख्त संदेश मिल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed