September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के ताराकेश्वर, हूगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त का वितरण करेंगे

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के ताराकेश्वर, हूगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त का वितरण करेंगे। इस महत्वपूर्ण दिवस को ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए देशभर में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।पीएम किसान जिला नोडल अधिकारी श्री आलोक वर्मा ने बताया कि उत्सव दिवस के निर्देशों के तहत, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व, तहसीलदारों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विभिन्न कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इन व्यवस्थाओं में जिला और ब्लॉक स्तर पर विधायक/सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विधिवत आमंत्रित करना शामिल है। साथ ही, इन स्तरों पर कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर या बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा, और ग्राम पंचायतों में भी प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।योजना के तहत, पटवारियों को उनके नियत ग्रामों के लिए विलेज नोडल ऑफिसर (VNO) नामित किया गया है। इन सभी वीएनओ को कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिए कहा गया है, और वे संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अतिरिक्त, वीएनओ हितग्राहियों को किश्त प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग और पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जिले के सभी हितग्राही https://pmindiawebcast.gov.in लिंक के माध्यम से जुड़कर इस कार्यक्रम को सीधे देख व सुन सकेंगे।जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए शाजापुर अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु स्थान, बैठक व्यवस्था और माननीय जनप्रतिनिधियों के आमंत्रण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed