महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) की तिकुनिया नगर इकाई का गठन किया गया। इस बैठक
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) की तिकुनिया नगर इकाई का गठन किया गया। इस बैठक में पत्रकार हितों, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से राजीव खत्री को नगर अध्यक्ष और आनंद अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।ऐप्जा के चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी और जोनल कोऑर्डिनेटर अजय शुक्ला की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार रूपनारायण मिश्रा को संरक्षक, राजीव खत्री को अध्यक्ष, योगेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, आनंद अग्रवाल को महामंत्री, मुन्नालाल विश्वकर्मा को महासचिव, अतुल तिवारी को कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंघल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने जोर देकर कहा कि ऐप्जा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना बताया और आश्वासन दिया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गर्ग, आशीष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, ज्ञान गोयल, राजकुमार गोयल, प्रदीप गर्ग, ओमनारायण शुक्ला, सुरजीत सिंह चानी, दिनेश कुंछल, एसके मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, नीरज चौरसिया, मनोज यादव, राकेश यदुवंशी, यज्ञदेव मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
