नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
बदायूं : नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम इन संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण का निर्माण करें।फात्मा रजा ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने इस अभियान को सनातन संस्कृति के जीवनदायी मूल्यों से जुड़ने का एक महाअनुष्ठान बताया, जिसमें प्रकृति को पूजनीय और संरक्षित करने की भावना निहित है। उन्होंने छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे बड़ा करने का संकल्प ले।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शहनाज बानो, सबा खानम, हिना शहरोज, रुबीना शाकिर, प्रियंका कुमारी, गीता देवी, मुनब्बर जहां, रूपाली, शाजिया खान, शीबा खान, फरजाना बेगम, शिवांगी वर्मा और प्रगति सक्सेना आदि मौजूद रहे।
