September 14, 2026

बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अमरोहा जिले के हसनपुर में शुक्रवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया

0
d13ef5d5-9b8a-4227-9b2c-a3eccc79a666_640x1280_Oq3T6vpI9e

यूपी :बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अमरोहा जिले के हसनपुर में शुक्रवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह खड़गवंशी, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य और विधायक पुत्र हैं, ने हरी झंडी दिखाकर किया। हसनपुर ब्लॉक परिसर से शुरू होकर यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका तक पहुंची, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” और “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का अधिकार पाए” जैसे नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और समाज के सभी लोगों का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना है। रैली के समापन पर सभी उपस्थित लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और हर बच्चे को स्कूल भेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed