किसानों के समर्थन में भाजपा सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में निकाली गई ट्रेक्टर यात्रा

जनपद लखीमपुर खीरी की विधानसभा 144-मोहम्मदी विधानसभा 2022 के प्रत्याशी मा.हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी पूर्व विधायक/मंत्री जी के नेतृत्व में दिनाँक 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत देश के किसानों के समर्थन में भाजपा सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में निकाली गई ट्रेक्टर यात्रा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी ने अपने ट्विटर, फ़ेसबुक,इंस्टाग्राम वाल पर शीर्ष स्थान देकर मा.हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी जी व पूरे जिले में विधानसभा मोहम्मदी की सम्मानित समाजवादी साथियों का सीना चौड़ा कर दिया है। मा.हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी जी ने मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का तहे-दिल-से शुक्रिया अदा किया है। व विधानसभा मोहम्मदी के साथ साथ जनपद लखीमपुर खीरी की आठो सीटें मा.अखिलेश यादव जी को जिता कर देने को कहा।मा.डॉ.उस्मानी जी ने कहा विधानसभा मोहम्मदी के विधानसभा अध्यक्ष रामकैलाश यादव जी,अनुभव यादव जी,डॉ.हमीद मंसूरी जी,सुनील यादव जी,जतपाल यादव जी,असलम सलमानी जी,रिज़वान उस्मानी जी,सगीर आलम सिद्दीकी जज सहित हजारों समाजवादी नेताओ व कार्यकर्ताओं का तहे-दिल-से शुक्रिया अदा किया है।
