सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा गोंडा में 2 मकान गिर गए 7 लोगों की मौत
गोंडा-उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। वजीर गंज इलाके के टिकरी गांव के एक घर सिलेंडर का विस्फोट होने पर दो घर गिर गए। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है जबकि 14 लोगों को बचाया गया है। सात घायल लोगों इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस को मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह हादसा घटा है, उसके मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी था। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
