शिक्षक कल्याण कोष से मिला कोरोना से मृतक शिक्षक परिवारों को आर्थिक लाभ
बहराइच: अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के सहयोग से दिया गया 04-04 लाख का चेक डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सीपी सिंह एवं महामंत्री डॉ हेमन्त सिंह एवं अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राजू निगम के संयुक्त प्रयास से वैश्विक महामारी कोरोना काल में कोरोना से मृत शिक्षकों डॉ विवेक दीक्षित (स्थायी शिक्षक), डॉ प्रमोद कुमार सिंह एवं डॉ सुनील कुमार सिंह को विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण कोष से प्रति शिक्षक चार लाख(4,00000.00) की सहायता राशि प्रदान की गयी।आज अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ हेमन्त सिंह संयुक्त सचिव डॉ अनूप सिंह, किसान पीजी कॉलेज बहराइच के महाविद्यालय प्रबन्धन सचिव मेजर डा यस पी सिंह एवं प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना व महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ शिवम श्रीवास्तव तथा अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राजू गौतम के साथ उपरोक्त सभी पदाधिकारियों ने मृतक तीनों शिक्षक साथियों के घर घर जाकर उनके परिवारी जनों को रुपया चार चार लाख का चेक दिया गया।
