नगर निगम का पहली बार चुनाव लड़ेगी चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़
चंडीगढ़:नगर निगम का पहली बार चुनाव लड़ेगी चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भी पूरे दमखम से उतरने के लिए तैयार हैं। पहली बार होगा जब आप चंडीगढ़ के सभी नगर निगम की सीटों पर चुनाव मैदान में ताल ठोकेगी। पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि पहली बार होगा, जब आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ने जा रही है। दरअसल इस साल के अंत में चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव होने है। ऐसे में आप आदमी पार्टी भी अपना किस्मत आजमाने को तैयार है।
