November 2, 2026

खीरी में एयरफ़ोर्स प्रयागराज के हेलीकॉप्टर ने की ट्रेनिंग एक्सरसाइज डीएम

0
WhatsApp Image 2021-08-26 at 7.54.32 PM

लखीमपुर खीरी 26 अगस्त 2021 : डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि गुरुवार को एयरफोर्स प्रयागराज के विंग कमांडर ने जनपद लखीमपुर-खीरी के मोहम्मदी-गोला के मध्य गैर नामित क्षेत्र रेहरिया के आसपास हेलीकॉप्टर लैंड कर ट्रेनिंग एक्सरसाइज की।उन्होंने बताया कि एयरफोर्स प्रयागराज के विंग कमांडर द्वारा जनपद खीरी के गैर नामित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान प्रशासन व पुलिस के द्वारा पर्याप्त सुरक्षा एवं सतर्कता बरती गई। उल्लेखनीय है कि उनसे एयरपोर्ट्स प्रयागराज के विंग कमांडर द्वारा एक दिन पूर्व जिले के गैर नामित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर लैंडिंग व ट्रेनिंग एक्सरसाइज की अनुमति ली गई थी। जिसके क्रम में आज यह ट्रेनिंग एक्सरसाइज एवं लैंडिंग की कार्यवाही की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed