मेरठ में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया
यूपी:मेरठ में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा अभी लापता है। भ्रष्टाचार के मुकदमे में इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल के अलावा तीन अज्ञात पुलिस वाले भी शामिल हैं। जेल जाने से पहले सदर थाने में हेड कांस्टेबल फूट फूटकर रोया। पुलिस ने उसकी हालत देखकर दहशत बन गई। एसपी सिटी और सीओ क्राइम ने सदर थाने में इस मामले में लिखा पढ़ी कराई है।
