January 14, 2026

गोमती सेवा समाज के सदस्यों ने गोमती के घाटों पर किया पौधरोपण


लखीमपुर:गोमती सेवा समाज के सदस्यों ने गोमती के घाटों पर किया पौधरोपण।गोमती सेवा समाज दल ने किया पौधरोपण व भ्रमण विचार गोष्ठी कर किया जागरूक गोमती मित्रों द्वारा स्वयं की पौधशाला में बीजों से तैयार किये गए पौधों को किया गया रोपित नदी तटों के दोनों ओर सघन पौधरोपण ही है एक मात्र उपाय वर्षा ऋतु में प्राकृतिक सौंदर्य है अपने शिखर पर मोहम्मदी।गोमती सेवा समाज दल द्वारा आदि गंगा गोमती के नासिया घाट व लुधवाघाट पर पौधरोपण, भ्रमण व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उन्हें गोमती संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।गोमती व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित व संकल्पबद्ध संघठन गोमती सेवा समाज ने सेव गोमती अभियान के अंतर्गत मोहम्मदी क्षेत्र के नासिया घाट व लुधवाघाट पर पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत नदी तटों का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा भी लिया गया। तदुपरांत नदी किनारे बसे शिक्षित व जागरूक किसानों से संवाद कर उन्हें गोमती संरक्षण से जुड़ने व अपना योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।वर्षा ऋतु में गोमती में जल की कोई कमी नही है और नदी के दोनों ओर प्राकृतिक सुंदरता भी दर्शनीय है। परंतु नदी के दोनों ओर अतिक्रमण व पेड़ों के अभाव के कारण वर्षा ऋतु के कुछ माह बाद ही नदी की स्थिति दयनीय प्रतीत होने लगती है। अगर नदी के मौलिक रूप व उसमे पाए जाने वाले जीव- जंतुओं को बचाना है तो नदी के दोनों ओर पौधों की एक सघन श्रृंखला को तैयार करना होगा।ज्ञात हो कि विगत चार वर्षों से गोमती सेवा समाज दल द्वारा भिन्न- भिन्न माध्यमों से गोमती संरक्षण- संवर्द्धन के लिए कार्य किये जा रहे हैं। जिसमे मुख्य रूप से विचार गोष्ठियों का आयोजन, नदी सर्वे, वृक्षारोपण, मासिक फ़ोटो प्रतियोगिता, फ़ोटो प्रदर्शनियों का आयोजन सहित कई अन्य रूपों में प्रयास करके आम जनमानस व शासन- प्रशासन को गोमती व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया गया है।गोमती सेवा समाज के सेव गोमती अभियान में समाज के शिक्षित व प्रबुद्ध जन अपना योगदान दे रहे हैं। जिसमे मुख्यतः अध्यापक, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, अधिवक्ता, आर्टिस्ट, लेखक, छात्रों सहित किसान भी गोमती मित्र के रूप में सेवा कार्य कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *