April 17, 2026

ग्राम प्रधानों के लिए योगी सरकार की नई योजना, जानिए क्या होने जा रहा है खास

0
WhatsApp Image 2021-09-18 at 9.05.56 PM

यूपी: सरकार गांवों को भी शहरों की तरह मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है‌। इसी कड़ी में प्रधानों को विकास का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण से लैस ग्राम प्रधानों को गांवों के विकास पर फोकस करना होगा। प्रोजेक्टर के माध्यम से होने वाले प्रधानों के प्रशिक्षण पर 2,87,400 रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के सभी 12 विकास खंडों में निर्धारित तिथियों के दौरान अधिकतम 50-50 की संख्या में सभी ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।वर्ष 2021 में निर्वाचित होने वाले जिले के 479 ग्राम प्रधानों को गांवों में विकास कार्य कराने का तरीका सिखाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा शासन स्तर से उपलब्ध करा दी गई है। दौराला ब्लाक में 25 सितंबर को, हस्तिनापुर ब्लाक में 27 सितंबर को, जानीखुर्द ब्लाक में 28 सितंबर को, खरखौदा ब्लॉक में 29 सितंबर, माछरा ब्लॉक 30 सितंबर, मवाना ब्लॉक एक अक्तूबर, मेरठ ब्लॉक चार अक्तूबर, परीक्षितगढ़ ब्लॉक पांच और छह अक्तूबर, रजपुरा ब्लाक सात अक्तूबर, रोहटा ब्लॉक आठ अक्तूबर, सरधना ब्लॉक नौ अक्।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *