January 13, 2026

यूक्रेन रूस युद्ध यूक्रेन से आने वाले भारतीय यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर छूट, बिना कोविड-19 वैक्सीनेशन के भी मिलेगा प्रवेश


यूक्रेन रूस युद्ध यूक्रेन से आने वाले भारतीय यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर छूट, बिना कोविड-19 वैक्सीनेशन के भी मिलेगा प्रवेश। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच दूसरे देशों के रास्ते यूक्रेन से आने वाले भारतीय नागरिकों के लिए दिल्ली हवाईअड्डे ने संशोधित एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत जिन लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हुआ है और जिन लोगों के पास कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट नहीं है वह लोग भी हवाईअड्डे पर आ सकते हैं।यूक्रेन से आ रहे यात्रियों के लिए दिल्ली हवाईअड्डे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि लोगों को मानवीय आधार पर प्रस्थान से पहले एयर सुविधा पर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने से छूट दी जाएगी। ऐसे लोग जो भारतीय नागरिक हैं और जिन्हें कोरोना का टीका नहीं लगा है या जिन्होंने अपनी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पर अपलोड नहीं की है, वह हवाईअड्डे पर प्रवेश कर सकते हैं। बता दें कि यूक्रेन और रूस में चल रहे सैन्य संघर्ष के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए एयर इंडिया उड़ानें संचालित कर रहा है। इनमें दो उड़ानें रोमानिया की सीमा से होंगी और एक हंगरी से, जबकि रोमानिया से एक फ्लाइट मुंबई के लिए कई नागरिकों को लेकर उड़ान भर चुकी है। यह फ्लाइट यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ मुंबई के लिए रवाना हुई है।
रूस यूक्रेन युद्ध रूस ने हमलों के बीच तेज की यूक्रेन की घेराबंदी, रूस का बड़ा दावा- यूक्रेन के दो शहरों को घेरा।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है। हालांकि, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने के कारण हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है।यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी सैनिक दाखिल हो चुके हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जवानों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है।यूक्रेन में हमलों के बीच रूसी सैनिक, यूक्रेन के दूसरे शहर में घुस गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने क्षेत्रीय प्रशासन के हवाले से बताया कि यूक्रेन के दूसरे शहर में रूसी सैनिक घुस गए हैं और इन क्षेत्रों में भीषण लड़ाई चल रही है।रूस ने यूक्रेन पर हमलों के बीच बड़ा दावा किया है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिणपूर्व में दो बड़े शहरों को घेर लिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इस बात की जानकारी दी है।रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने बताया कि रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग मारे गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *