ईद-उल-अजहा पर अलीगढ़ समेत प्रदेश भर के मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, तैनात अफसरों ने दी शुभकामनाए
ईद-उल-अजहा पर अलीगढ़ समेत प्रदेश भर के मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, तैनात अफसरों ने दी शुभकामनाए। बकरीद के त्योहार पर रविवार को सुबह से ही नमाजी मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे हैं। अलीगढ़ सहित प्रदेश भर में नमाज अदा की गई।अलीगढ़ के ईदगाह व मस्जिद,समेत कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस मुस्मुतैद रहा।जिलाधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह,एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत बड़ी संख्या में आला अफसरों ने मस्जिद पहुंचे और लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी,बकरीद के पर्व पर नमाजी सुबह से ही मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे हैं। विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय अलग-अलग है। सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर इसका समय दोपहर दो बजे तक है।अलीगढ़ में ईदगाह के साथ मस्जिद में काफी भीड़ है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मौजूद समय में वैश्विक स्तर पर काफी बदलाव देखने को मिले हैं। विश्व के तमाम देशों में अशांति का माहौल है। यमन जैसे देश में गृहयुद्ध हुआ तो भारत के प्रधानमंत्री ने वहां से जाकर लोगों को वापस भारत लाया गया,उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध में भी भारत की भूमिका कुछ इस तरह रही कि वहां पढ़ रहे हर भारतीय को सुरक्षित वापस लाया गया।
