January 14, 2026

यूक्रेन रूस युद्व:यूक्रेन ने रूसी सेना से छीनी आठ हजार वर्ग किमी भूमि, पुतिन का वार्ता से इन्कार


यूक्रेन रूस युद्व:यूक्रेन ने रूसी सेना से छीनी आठ हजार वर्ग किमी भूमि, पुतिन का वार्ता से इन्कार
बाइडन को लंबे युद्ध की आशंका करीब सात महीने के युद्ध में यूक्रेनी सेना पहली बार आक्रामक है। नतीजतन, रूसी सेना को हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पीछे हटना पड़ा है। इसके चलते यूक्रेन में कई जीते हुए शहर, कस्बे और गांव उसके हाथ से निकल गए हैं। कई क्षेत्रों में रूसी सैनिकों को हथियार छोड़कर भागना पड़ा है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ताजा परिस्थितियों में यूक्रेन के साथ किसी भी शांति समझौते से इन्कार किया है। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेनी सेना की हाल की सफलताओं के बावजूद युद्ध लंबे समय तक जारी रहने की आशंका जताई है।यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच वहां की सेना ने रूसी सेना के कब्जे वाले पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में जवाबी हमले तेज किए हैं। इसका उसे लाभ भी हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सितंबर के दो हफ्तों में उनकी सेना ने आठ हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र रूसी सेना से मुक्त कराया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *