January 14, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित


उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सदस्यों के वॉकआउट के बाद कुछ देर कार्यवाही चलने के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पांच दिनी सत्र 19 सितंबर से प्रारंभ हुआ था, जिसमें 22 सितंबर का दिन महिला सदस्यों के लिए आरक्षित था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने सदन की कार्यवाही को आज से अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने पांच दिन बिना व्यवधान के सदन चलाए जाने के लिए आभार जताने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *