January 14, 2026

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मेदांता ने जारी किया मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन,अखिलेश बोले-हालत में सुधार


समाजवादी पार्टी के संरक्षक मेदांता ने जारी किया मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन,अखिलेश बोले-हालत में सुधार
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तबीयत काफी खराब होने के कारण इन दिनों मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती हैं। वह लगातार पांचवें दिन आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। गुरुवार शाम को मेदांता ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी कर उनकी हालत को गंभीर बताया है। गुरुग्राम में ही नेताजी की देखरेख में लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार बताया है।मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ने गुरुवार शाम को मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक है। उनका आईसीयू में इलाज जारी है। उनका इलाज जीवन रक्षक दवाओं से जारी है,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया है कि नेताजी के स्वास्थ्य में हल्का सुधार है। नेताजी की तबियत में सुधार हो रहा है। पहले के मुकाबले सेहत में अब सुधार है। इस दौरान अखिलेश यादव ने नेताजी के समर्थकों से आग्रह किया है कि वह लोग अस्पताल में भीड़ न लगाएं। अस्पताल में काफी भीड़ होने से डाक्टर्स और अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है। अखिलेश यादव ने सभी से कहा है कि वह लोग नेताजी के लिए प्रार्थना करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *