November 2, 2026

मुलायम स‍िंंह-आजम के बाद कौन होगा मैनपुरी और रामपुर सीट का दावेदार, अख‍िलेश के सामने होगी चुनौती

0

मुलायम स‍िंंह-आजम के बाद कौन होगा मैनपुरी और रामपुर सीट का दावेदार, अख‍िलेश के सामने होगी चुनौती। सपा के संस्‍थापक संरक्षक और उत्‍तर प्रदेश के तीन बार के मुख्‍यमंत्री रहे धरतीपुत्र मुलायम स‍िंह यादव के न‍िधन के बाद र‍िक्‍त हुई समाजवादी पार्टी की सुरक्ष‍ित लोकसभा सीट मैनपुरी और आजम की सदस्‍यता रद होने के बाद खाली हुई रामपुर व‍िधानसभा सीट अब क‍िसकी झोली में ग‍िरेगी।चुनाव आयोग ने मैनपुरी लोकसभा सीट और आजम खान की सदस्‍यता रद क‍िए जाने के बाद खाली हुई रामपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। लम्‍बे अर्से से दोनों सीटें सपा के कब्‍जे में रहीं हैं। ऐसे में अब सपा के दो कद्दावर नेताओं की छत्रछाया से खाली हुई इन दोनों सीटों पर अख‍िलेश यादव क‍िसे प्रत्‍याशी बनाएंगे यह देखना बेहद द‍िलचस्‍प होगा,समाजवादी पार्टी के लिए पिछले नौ लोकसभा चुनाव में अभेद्य दुर्ग रही मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी अब सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। उपचुनाव की घोषणा के बाद अख‍िलेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रत्याशी के चयन को लेकर होगी।मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए परिवार के ही चार दावेदार हैं। इनमें मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव, पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव, भाई शिवपाल सिंह यादव व बहू डिंपल यादव हैं। मुलायम के न रहने पर अखिलेश को पार्टी के साथ ही परिवार को भी साधना है। ऐसे में अब इस सीट से अख‍िलेश क‍िसे प्रत्‍याशी बनाते हैं यह जल्‍द ही पता चल जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed