भाजपा सांसद नन्द कुमार सिंह का दिल्ली के मेदांता हास्पिटल में निधन
मध्यप्रदेश:खंडवा के भाजपा सांसद नन्द कुमार सिंह का दिल्ली के मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हे पहले भोपाल के चिरायु हास्पिटल में भर्ती किया गया था परन्तु हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अपस्पताल में शिफ्ट किया गया।बताया जाता है कि 11जनवरी को ही उन्हे भोपाल में भर्ती किया गया था।पीछले साल हुए उप चुनाव में वे काफी सक्रिय थे नेपानगर और मांधाता की जिम्मेदारी पार्टी के तरफ से उन्हे मिली थी जहां से भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई थी।उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी है।
