नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष पर महिलाओं को किया जागरूक

मैनपुरी)/बेवर ।। नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी के निर्देशानुसार स्वयंसेवी नेहा गुप्ता ने महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम कराया और कहां 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा प्यार को दिखाने और उनके त्याग व जज्बे को सलाम करने का अवसर है इस दिन आर्थिक राजनीतिक और समाज के क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को का सम्मान दिया जाता है।। महिला दिवस के उपलक्ष में मुख्य अतिथि स्वयंसेवी शिवानी गुप्ता टीचर बहन कीर्ति त्रिपाठी एवं रुकमणी त्रिपाठी एवं रजनीश। कीर्ति त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बता कर महिला को जागरूक किया एवं एकता के बारे में परिचय दिया साथ में सभी महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्व बताया महिलाओं के विकास और उनके उद्धार के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया और बताया कि आज की महिलाएं साथ में महिलाओं के रूप में सामने आएंगे सैमसंग नेहा ने कहा है अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है तब एक आदमी ही शिक्षित होता है लेकिन जब एक औरत को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है रुकमणी मैम ने कहा है अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं सुन ली दुनिया हां मैं औरत हूं।।
स्वयंसेवी नेहा सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को संगठन का महत्व समझाया और कहा संगठन में को मजबूती होती है एवं कहां है की नारी तू ही शिव की शक्ति है तू ही लक्ष्मी है तू ही दुर्गा है तू ही सरस्वती है तू ही काली है जगदंबा है संसार की सभी माताओं और बहनों को मेरा महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी | इस मौके पर आरती शुक्ला, सीमा गुप्ता, , शिवानी ,निधि ,रीती ,सरिता, बृजेश कुमार ,अनुपम दुबे ,किरन ,कुसुम, रजनी आदि महिलाएं उपस्थित थी |
