January 14, 2026

इगलास की महिला महीनों से गायब मायके पक्ष ने हत्या कर शव को छिपाने की जतायी आशंका


इगलास की महिला महीनों से गायब मायके पक्ष ने हत्या कर शव को छिपाने की जतायी आशंका
इगलास क्षेत्र की एक महिला कई महीनों से लापता है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों से मिलकर उसकी हत्या कर दी है और शव को कहीं छिपा दिया है। इसे लेकर बुधवार को मायके पक्ष ने एसएसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ पानीपत में रह रही थी। वहीं से महिला गायब हुई है।आरोप है कि कई बार बहाने भी लगाए गए। 26 नवंबर को सूचना दी गई कि तुम्हारी बहन घर पर नहीं है। बच्चे घर पर हैं। अपनी बहन की तलाश करो। सोनू ने पुलिस को सूचना दी। शक जताया कि आरोपितों ने बहन को मारकर शव को कहीं छिपा दिया है। इस संबंध में इगलास के थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला का पति माली का काम करता है। करीब छह साल से जगह बदल-बदलकर रह रहा था। जांच में सामने आया है कि उसके फिरोजाबाद की महिला से प्रेम संबंध हो गए तो वह उसी के साथ फरीदाबाद में रहने लगा। करीब तीन माह पहले दोनों पानीपत चले गए। यहां उसने फूलवती को भी साथ में बुला लिया था। ऐसे में घटनाक्रम पानीपत से जुड़ा है। यही बात स्वजन को बता दी गई है। वहां की पुलिस संपर्क करेगी तो पूरा सहयोग किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *