मास्क पहनो यात्रा बंद करो बहाने बना रही सरकार मांडविया की चिट्ठी पर राहुल का पलटवार
मास्क पहनो यात्रा बंद करो बहाने बना रही सरकार मांडविया की चिट्ठी पर राहुल का पलटवार
भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री की ओर से किए गए भारत जोड़ो यात्रा बंद करने के आग्रह को लेकर केंद्र को आड़े हाथ लिया है। राहुल गांधी ने इसे सरकार की बहानेबाजी बताया है।राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा के नूंह में थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की चिट्ठी को लेकर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा ने मुझे भारत जोड़ो यात्रा बंद करने के लिए पत्र लिखा है। यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं।’राहुल से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी केंद्र सरकार पर हमला किया। जयराम ने कहा कि ये पत्र केवल राजनीतिक कारण से भेजा गया है। जयराम ने कहा कि ओमिक्रोन सब-वेरिएंट BF.7 के मामले जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात और ओडिशा में मिले थे, लेकिन ये पत्र अब लिखा गया। क्या चुनावों में किसी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हुआ था।
