कोतवाली नगर क्षेत्र के इस्लाम नगर में मिले मां और दो बेटियों के शव पुलिस बता रही आत्महत्या
कोतवाली नगर क्षेत्र के इस्लाम नगर में मिले मां और दो बेटियों के शव पुलिस बता रही आत्महत्या
होली के जश्न के बीच शहर में बुधवार रात को बड़ी घटना हो गई। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में मां व दो बेटियों के शव उन्हीं के घर में पड़े मिले। घर में इनके अलावा कोई और नहीं रहता था। पुलिस के मुताबिक, महिला लंबे समय से बीमार थी। परिवार बेहद गरीब था। प्राथमिक जांच में पुलिस आत्महत्या करने की बात बता रही है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।मूलरूप से अकराबाद क्षेत्र के पिलखना की रहने वाली 55 वर्षीय नगीना (हाल निवासी इस्लाम नगर) के पति खलील की करीब आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इन पर सात बेटियां हैं। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। खलील रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। खलील की मौत के बाद नगीना ने जैसे-तैसे बेटियों का पालन पोषण किया। नगीना पहले भुजपुरा में रहती थीं।करीब छह महीने से पहले दो बेटियों 17 वर्षीय बानो व 16 वर्षीय पाची के साथ इस्लाम नगर पर किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस के मुताबिक, नगीना को किडनी की बीमारी थी। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते चंदा डालकर उसका इलाज कराया जा रहा था। दोनों बेटियों का मां से बेहद लगाव था।कारखाने में काम करके मां के इलाज के लिए रुपये जमा करती थीं।
