अलीगढ़ अब ताला, तालीम और तहजीब अलीगढ़ की पहचान, जातिवाद-परिवारवादियों ने खत्म किया कारोबार
अलीगढ़ अब ताला, तालीम और तहजीब अलीगढ़ की पहचान, जातिवाद-परिवारवादियों ने खत्म किया कारोबार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। आज अलीगढ़ के नुमाइश मैदान से उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल सहित पार्षद और चेयरमैन प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया।सीएम योगी ने कहा कि ताला, तालीम और तहजीब अलीगढ़ की पहचान है। लेकिन जातिवादी व परिवारवादी लोगों ने ताला कारोबार को खत्म करने का काम किया। इन्हें तालीम से कोई मतलब नहीं है। यह तुष्टीकरण करते थे। पर्व और त्यौहार पर लोगों में दहशत रहती थी। लोगों को कर्फ्यू झेलना पड़ता था। कारोबार ठप रहता था। अब बदलते हुए अलीगढ़ व प्रदेश को आपने देखा है।
