January 13, 2026

आजम खान को एक और झटका, करीबी रहे रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार कोर्ट सेजारी हुआ था गैर जमानती वारंट


यूपी :आजम खान को एक और झटका, करीबी रहे रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार कोर्ट सेजारी हुआ था गैर जमानती वारंट। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्वमंत्री आजम खान को एक और झटका लगा है। पुलिस ने उनके करीबी रहे रिटायर्ड सीओ आलेहसन को गिरफ्तार कर लिया है। आलेहसन के खिलाफ कोर्ट ने शत्रु संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। आलेहसन, आजम खान के साथ कई गंभीर मामलों में आरोपी हैं। आरोप है कि वह कई मामलों में हाजिर नहीं हो रहे थे। लिहाजा, वारंट तामील करते हुए पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया,इसके पहले 2020 में भी आलेहसन की गिरफ्तारी हुई थी। रामपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाते वक्‍त रास्‍ते से गिरफ्तार किया था।आलेहसन को किसी समय में आजम खान का दाहिना हाथ बताया जाता था। वह जौहर विश्‍वविद्यालय के सिक्‍योरिटी ऑफिसर रहे। बताया जाता है कि जब यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी थी तो रामपुर में आजम खान के साथ आलेहसन की भी तूती बोलती थी। रामपुर पुलिस में सीओ के अलावा आलेहसन कई थानों के प्रभारी भी रहे। उन पर रामपुर सिटी के सीओ रहते जौहर विश्‍वविद्यालय के लिए जमीन कब्‍जाने में आजम खान का साथ देने के आरोप लगे। पुलिस महकमे से सेवानिवृति के बाद आजम खान ने उन्‍हें जौहर विश्‍वविद्यालय का सिक्‍योरिटी ऑफिसर बना दिया था। आलेहसन, वक्‍फ की जमीन कबजाने के मामले में भी आरोपी हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *