November 2, 2026

युवराज दत्त महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा आज फूट पड़ा

0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 2.22.18 PM

लखीमपुर:युवराज दत्त महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा आज फूट पड़ा। लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या झेल रहे विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने खराब पड़े वाटर कूलर को फूलों की माला पहनाकर, अगरबत्ती जलाकर उसका ‘श्राद्ध’ किया और RIP वाटर कूलर जैसे पोस्टर लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया। उनका आरोप है कि कॉलेज में शैक्षिक सुविधाओं की भी भारी कमी है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शुद्ध पेयजल और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed