September 14, 2026

यूपी पुलिस में जल्द मिलेंगे 29 नए प्रमोटेड IPS, यूपीएससी को भेजे गए अधिकारियों के नाम

0

यूपी पुलिस में जल्द मिलेंगे 29 नए प्रमोटेड IPS, यूपीएससी को भेजे गए अधिकारियों के नाम। उत्तर प्रदेश पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द ही आईपीएस कैडर में प्रोन्नति मिल सकती है। इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए गए हैं। प्रमोशन प्रक्रिया के तहत जिन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यूपीएससी की मंजूरी मिलने के बाद चयनित अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश पुलिस को जल्द ही नए प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी मिलेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed