September 14, 2026

यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा, सियासी हलचल तेज

0

यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा, सियासी हलचल तेज:उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनाव वाले कई राज्यों में समय से पहले चुनाव कराए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार आगामी जनगणना और चुनावी तैयारियों के बीच सरकारी मशीनरी पर बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए विभिन्न प्रशासनिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जनगणना और चुनाव दोनों में बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। ऐसे में दोनों प्रक्रियाओं के संभावित टकराव से बचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंथन चल रहा है। हालांकि चुनाव आयोग या गृह मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इन चर्चाओं के बीच राजनीतिक दलों ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और संभावित चुनावी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed