बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर आठ वर्ष मासूम की कर दी हत्या, मां घायल
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।यहां देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक आठ वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। जबकि बच्चे को बचाने के प्रयास में उसकी मां भी घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।मामला निघासन थाना क्षेत्र की झंडी चौकी अंतर्गत ग्राम तारानगर का है। बताया जा रहा हैशुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और सो रहे आठ वर्षीय रवि कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।बेटे की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची मां पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र व गांव में हड़कंप मच गया।सूचना पर निघासन पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का किया निरीक्षण। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मां का उपचार कराया जा रहा है।परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।फिलहाल मासूम की हत्या से पूरे गांव व क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।वही सरकारी सिस्टम पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया। छोटी सी बात जमीनी विवाद को लेकर शासन प्रशासन द्वारा निपटारा न करने पर एक खेलने कूदने वाला मासूम को दबंगों ने मौत के घाट उतार दिया। अगर प्रशासन समय से रहते निस्तारण कर दिया होता, तो,आज इस मासूम की जान नहीं गई होती
