लखनऊ UP में TGT परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न
लखनऊ UP में TGT परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न। आयोग मुख्यालय के AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी केंद्रों की निगरानी हुई। प्रथम पाली में 504 परीक्षा केंद्रों पर चार विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय पाली में 471 केंद्रों पर संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 36 जिलों में किया गया AI आधारित कैमरों और आधुनिक तकनीक से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गए। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। 3 जून को 2,21,489 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 4 जून को 2,12,975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों दिनों में कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले उपस्थिति 50.02 प्रतिशत दर्ज की गई। आयोग ने बायोमेट्रिक सत्यापन और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी।
