September 14, 2026

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया

0

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बक्शा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह सुल्तानपुर जनपद के एक गांव की निवासी है और ऑर्केस्ट्रा में काम करती है। ऑर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान ही उसकी पहचान जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र निवासी अजीत शर्मा से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी अजीत शर्मा ने उससे शादी का वादा किया और इस दौरान कथित तौर पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी उसे टाल देता था। तहरीर के अनुसार, आगामी 18 मई 2026 को ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीड़िता नौपेड़वां स्थित आरोपी के किराए के मकान पर गई थी। वहाँ शादी की बात करने पर आरोपी अजीत शर्मा कथित रूप से नाराज हो गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, और कहा कि अगर वह ज्यादा बोली तो उसे मारकर फेंक देगा ताकि किसी को कुछ पता न चले।इस मामले में, बक्शा थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अजीत शर्मा पुत्र सुधाकर शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed