September 14, 2026

पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है,

0
629f6c6d-022d-4e3e-96cd-326d4a063af5_640x1280_ivjDlbP5Ln

जौनपुर जनपद में ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान में, पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस दल पर जानलेवा हमला किया था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में 8 जून 2026 को हुई।व0उ0नि0 मंशाराम गुप्ता और पुलिस टीम बहरा पुलिस बूथ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजसिंह पुत्र रामसिंह बताया, जो ग्राम जमऊपट्टी, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर का निवासी है और हाल पता ग्राम बरैया, थाना सिगरामऊ, जनपद जौनपुर है, उसकी उम्र 24 वर्ष है। उसकी तलाशी में एक .312 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। राजसिंह ने स्वीकार किया कि 5 जून 2026 की शाम लगभग 8:30 बजे वह अपने दोस्त शुभम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के साथ बदलापुर की तरफ से अवैध हथियार लेकर सिंगरामऊ आ रहा था। पुलिस को चेकिंग करते देखकर वे भागने लगे, और पकड़े जाने से बचने के लिए उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था।इस घटना के संबंध में स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 78/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त राजसिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed