मुरैना जिले में अब रेत माफियाओं पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की तैयारी है, जिसके चलते आम जनता में खुशी की लहर है
मध्य प्रदेश :मुरैना जिले में अब रेत माफियाओं पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की तैयारी है, जिसके चलते आम जनता में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुरैना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा रेत माफियाओं पर लगाम कसने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में दिन-रात काम कर रहे हैं।प्रशासन अब रेत माफियाओं को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने में जुट गया है। यह पहल आम जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया पैदा कर रही है, जो अपराध नियंत्रण की दिशा में इन प्रयासों से प्रसन्न हैं।
