September 14, 2026

स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा: सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ​12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ सामूहिक योग पूर्वाभ्यास

0
WhatsApp Image 2026-06-17 at 2.54.37 PM

​लखीमपुर खीरी, 17 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सामूहिक योग पूर्वाभ्यास (वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल) का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष पूर्वाभ्यास सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के समस्त नोडल अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और पटल सहायकों व कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।योग शिक्षक को ने सिखाए ‘वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल’ के आसन लखीमपुर :कार्यालय स्तर पर आयोजित इस योग सत्र में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन एवं योग शिक्षिका राज दीपिका तिवारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विधिवत योग पूर्वाभ्यास कराया। कार्यस्थल पर तनाव मुक्ति और ऊर्जा संचार के लिए ‘वाई-ब्रेक (Y-Break) प्रोटोकॉल’ के तहत ताड़ासन, अध्र्व हस्तांथान, अर्धचक्रासन, स्कंध संचालन, प्रसारित, भ्रामरी और प्राणायाम सहित कई महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने हर आसन के शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।​योग शरीर के लिए संपूर्ण औषधि: सीएमओ:​सत्र के समापन पर अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि योग हमारे शरीर के सभी अंगों और प्रणालियों के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा, “योग को शुरू करना तो बेहद आसान है, लेकिन इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में लगातार बनाए रखने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।”​सीएमओ ने सभी से अपील की कि वे अपने नजदीकी योग केंद्र या प्रशिक्षक से संपर्क कर अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ के अनुकूल उपयुक्त आसनों का चयन करें और इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि कार्यस्थल पर कार्यकुशलता बढ़े और हम गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।​इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed