September 14, 2026

सिद्धार्थनगर जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को खेसरहा थाना की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट

0

यूपी :सिद्धार्थनगर जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को खेसरहा थाना की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) ने ग्राम चिउटहा में वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली।गोष्ठी के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है तथा फिलहाल उन्हें किसी अन्य प्रकार की समस्या नहीं है। सीपीयू टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को अपना संपर्क नंबर उपलब्ध कराया और किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीपीयू प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह और हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed