लखीमपुर खीरी ईसानगर क्षेत्र में तीसरा तेंदुआ भी हुआ पिंजड़े कैद
लखीमपुर खीरी ईसानगर क्षेत्र में तीसरा तेंदुआ भी हुआ पिंजड़े कैद: ईसानगर क्षेत्र में पिछले कई माह से ग्रामीणों में दहशत का पर्याय बना तीसरा तेंदुआ भी आज गुरुवार दोपहर आखिरकार पिजड़े में कैद हो गया। खूंखार तेंदुआ के पिंजड़े में कैद होने के बाद इलाकाई ग्रामीणों के साथ साथ वन कर्मियों ने राहत की सांस ली है। ईशानगर क्षेत्र के ग्रामसभा बेलागढ़ी के उत्तर दिशा में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में काफी खूंखार तीसरा तेंदुआ भी कैद कर लिया गया। पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ धौरहरा वन रेंज के घाघरा नदी की तलहटी में बसे गांवो में तीन मासूम बच्चों के साथ ही तमाम बेसहारा पशुओं को निवाला बना चुका है। जिसे कई माह बाद बड़ी मशक्कत से वन कर्मियों ने गुरुवार दोपहर पिंजड़े में कैद कर लिया है। ईशानगर क्षेत्र में पिछले 5 माह के अंदर पिंजड़े में कैद होने वाला यह तीसरा तेंदुआ बताया जा रहा है।
