दीपावली का त्योहार नजदीक है। इस मौके पर शैक्षणिक संस्थाओं में भी दीपोत्सव पर्व से जुड़े कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित
बकेवर: दीपावली का त्योहार नजदीक है। इस मौके पर शैक्षणिक संस्थाओं में भी दीपोत्सव पर्व से जुड़े कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कस्बा बकेवर की लखना रोड पर स्थित बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की पच्चीस छात्राओं ने भाग लिया छः ग्रुप बनाये गये जिसमें छात्राओं ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुऐ अलग अलग रंगोली बनायी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य बेनीराम पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं दीप्ती तिवारी हर्षिता सिंह, कोमल त्रिपाठी, प्रिंसी तिवारी, रही द्वितीय स्थान पर उमरा नेहा प्रियांशी, आर्या, साक्षी शिवानी, ईशा, तृतीय स्थान पर मुस्कान परुल, लता कीर्ति यादव, पूर्णिमा पाठक, प्रिया तिवारी, ममता यादव, स्वेछा पाण्डेय, शोहिनी, चतुर्थ स्थान पर आयुशी, दीप्ति, तान्या रही जिन्हे विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।वहीं इस मौके पर शिक्षक कृपा शंकर दुबे, ओम प्रकाश, संदीप, अनुरुद्ध, राम दास द्विवेदी, मौके पर उपस्थित रहे।
