October 31, 2026

अलीगढ़ में 75 लाख की रकम व 1480 लीटर शराब बरामद, 56 पर एफआईआर

0

अलीगढ़: में 75 लाख की रकम व 1480 लीटर शराब बरामद, 56 पर एफआईआर। विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से हर संभव तैयारियां व निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। अब तक एसएसटी व एफएसटी टीमों ने 75 लाख रुपयों की बरामदगी की है। इसके अलावा आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 56 लोगों पर 35 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता डीपी पाल ने बताया कि एसएसटी एवं एफएसटी टीमें लगातार जिलेभर में सक्रिय रहकर चेकिंग अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में 1480 लीटर अवैध शराब, 60 तमंचा, 52 कारतूस, 470 ग्राम नशीला पाउडर, 11.45 किलोग्राम गांजा, 75.10 लाख की नकदी बरामद की है। जबकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 56 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed