January 13, 2026

अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी को भी भरोसा, एक्जिट पोल से अलग होंगे चुनाव के नतीजे


यूपी:अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी को भी भरोसा, एक्जिट पोल से अलग होंगे चुनाव के नतीजे। विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरे राष्ट्रीय लोकदल को भी एक्जिट पोल हजम नहीं हो पा रहा है। 33 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने वाले राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी एक्जिट पोल से सहमत नहीं हैं।पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि जितने भी टीवी चैनल के एक्जिट पोल हैं, ये एक राय है। मैं तो इससे सहमत नहीं हूं। हमने इस बार के चुनाव में जो भी उत्साह देखा, उसमें लोगों के अंदर परिवर्तन लाने के लिए एक निश्चय था। मुझे लगता है उत्तर प्रदेश में नजीते सर्वे से अलग होंगे। प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टीवी चैनलों की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल आने से पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत के दौरान दावा किया कि हम इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हम प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान झूठ और नकली डेटा पेश करने के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *