January 14, 2026

यूपी विधानसभा चुनाव में इन दस सीटों पर सबसे कम रहा हार-जीत का अंतर, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी 315 वोटों से हारे


यूपी:विधानसभा चुनाव में इन दस सीटों पर सबसे कम रहा हार-जीत का अंतर, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी 315 वोटों से हारे। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत प्राप्‍त किया है। कई सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा प्रत्‍याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से करारी शिकस्‍त दी है। वहीं कुछ भाजपा प्रत्‍याशी ऐसे भी हैं जो बहुत कम वोटों के अंतर से जीत की देहरी छू पाए हैं।मतगणना के दौरान कभी भाजपा प्रत्‍याशी 100 वोटों से आगे तो कभी विपक्षी दल का प्रत्‍याशी दो सौ वोटों से आगे हुआ तो प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिलों की भी धड़कनें बढ़ गईं।उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी ही कुछ सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां प्रत्‍याशियों के बीच कांटे की टक्‍कर हुई और वो कुछ सौ वोटों के अंतर से जीत गए। हम आपको दस ऐसी विधानसभा सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जीत का अंतर बेहद कम रहा।धामपुर सीट से भाजपा के अशोक कुमार ने सपा के नईमुल रहमान को 203 वोटो से हराया। कुर्सी विधानसभा सीट से भाजपा के सेकेन्‍द्र प्रताप सिंह ने सपा के राकेश कुमार वर्मा को 217 मतों से शिकस्‍त दी। चांदपुर सीट से सपा के स्‍वामी ओमेश ने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 वोटों से हराकर करारी मात दी है। नेहटौर विधानसभा सीट से भाजपा के ओम कुमार ने रालौद प्रत्‍याशी मुंशीराम पाल को 258 मतों से हराया। रामनगर सीट से सपा के फरीद म‍हफूज किदवई ने भाजपा के शरद कुमार अवस्‍थी को 261 वोटों से मात दी।इसौली विधानसभा सीट से सपा के मोहम्‍मद ताहिर खान ने भाजपा के ओमप्रकाश पांडे को 269 वोटों से करारी शिकस्‍त दी।
बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव सिंह औलख ने सपा उम्‍मीदवार अमरजीत सिंह को 307 वोटों से हराया। बड़ौत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल मलिक ने रालौद प्रत्‍याशी जयवीर सिंह को 315 मतों से हराया।नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के मुकेश चौधरी ने सपा प्रत्‍याशी धर्म सिंह सैनी को 315 वोटों से हराया। कटरा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी वीर विक्रम सिंह ने सपा उम्‍मीदवार राजेश यादव को 357 मतों से हरा कर उन्‍हें हार का स्‍वाद चखाया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन प्रत्याशियों को मिले भरपूर वोट।
साहिबाबाद : भाजपा : सुनील कुमार शर्मा- 3,22,045,सपा-रालोद: अमरपाल शर्मा -1,07,759,जीत का अंतर – 2,14,286
नोएडा : भाजपा : पंकज सिंह -2,44,319,सपा-रालोद : सुनील चौधरी-62,806,जीत का अंतर – 1,81,513
दादरी : भाजपा : तेजपाल सिंह नागर – 2,18,068,सपा : राजकुमार भाटी- 79850,जीत का अंतर – 1,38,218
मेरठ कैंट : भाजपा : अमित अग्रवाल -1,60,921 सपा- रालोद : मनीषा अहलावत -43,395,जीत का अंतर- 1,17,526
आगरा उत्तर : भाजपा : पुरुषोत्तम खंडेलवाल -1,53,817,बसपा : शब्बीर अब्बास-41,44,7जीत का अंतर- 1,12,370
महरौनी :भाजपा : मनोहर लाल पन्थ – 1,84,778, बसपा : किरण खटीक – 74,327,जीत का अंतर – 1,10,451
मथुरा : भाजपा : श्रीकांत शर्मा -1,58,859,,कांग्रेस : प्रदीप माथुर-49,056,जीत का अंतर- 1,09,803
ललितपुर : भाजपा : राम रतन कुशवाहा -1,76,550,बसपा : चन्द्रभूषण सिंह बुन्देला -69,335,जीत का अंतर – 1,07,217
गाजियाबाद :भाजपा : अतुल गर्ग -1,49,841,सपा : विशाल वर्मा -44,452,जीत का अंतर- 1,05,389
गोरखपुर शहर :भाजपा : योगी आदित्यनाथ -1,62,961, सपा : सुभावती शुक्ला -60,562,जीत का अंतर- 1,02,399


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *