उत्तर प्रदेश यूपी की योगी सरकार, अब आमजन के विकास पर 59610 करोड़ अधिक खर्च करेगी
उत्तर प्रदेश यूपी की योगी सरकार, अब आमजन के विकास पर 59610 करोड़ अधिक खर्च करेगी
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की जनता के विकास से जुड़ी सेवाओं व योजनाओं पर इस वर्ष अधिक धनराशि खर्च करेगी। आमलोगों के विकास से जुड़ी सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र की सेवाओं पर चालू वित्तीय वर्ष में 260418.65 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान किया गया है। यह धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 59610.03 करोड़ रुपये अधिक है। विकास व्यय के मद में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास व विकासेत्तर (अन्य खर्चे) व्यय के कुल बजट में से 56.31 फीसदी धनराशि का प्राविधान था जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 57.10 फीसदी खर्च अनुमानित किया गया है। सरकार ने विकास और विकासेत्तर व्यय के मद में इस वर्ष 456089.06 करोड़ रुपये खर्च हो जाने का अनुमान किया है।
