January 14, 2026

मुलायम को राजनीति में स्थापित करने में अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह की रही अहम भूमिका


मुलायम को राजनीति में स्थापित करने में अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह की रही अहम भूमिका
1980 में अलीगढ़ के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह लोकल दल से नेता विरोधी दल थे। मुलायम सिंह तब लोकलदल से प्रदेशाध्यक्ष। पहले पूर्व विधायकों को लखनऊ में आवास नहीं मिलते थे। नेता विरोधी दल को आवास आवंटित होते थे। राजेंद्र सिंह ने अपने आवास में मुलायम सिंह को साथ रखा। मुलायम सिंह के लिए ऐसी नौबत इस लिए आई क्योंकि 1980 में वह जसवंतनगर से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। राजेंद्र सिंह अलीगढ़ की इगलाव विधानसभा सीट से विजयी हुए थे। 1980 में ही लोकदल का गठन हुआ था। इससे पहले 1977 में बनी जनता पार्टी की सरकार में मुलायम सिंह सहकारिता पशुपालन मंत्री और राजेेंद्र सिंह कृषि और सिंचाई मंत्री थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *