कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में बड़ी भूमिका में उत्तर प्रदेश, राहुल गांधी अमेठी से मतदाता
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में बड़ी भूमिका में उत्तर प्रदेश, राहुल गांधी अमेठी से मतदाता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका रहेगी। देश भर से 9821 कांग्रेस के नेतागण मतदाता के रूप में इसमें भाग लेंगे। इनमें से 1247 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा 154 से जिला व शहर अध्यक्ष हैं। केरल के वायनाड से सांसद तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश से ही मतदाता बने हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के वोटर्स लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। इस पद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे और केरल के तिरुअनंतपुरम से लगातार तीन बार से लोकसभा सदस्य शशि थरूर के बीच लड़ाई है। मतदान आज है, जबकि इसके नतीजा 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
