January 14, 2026

योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मचारियों पर मेहरबान, 14.82 लाख कर्मियों को दीपावली पर बोनस


योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मचारियों पर मेहरबान, 14.82 लाख कर्मियों को दीपावली पर बोनस
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार करीब दो वर्ष बाद बेहतर ढंग से त्यौहार मनाने वाले राज्य कर्मियों की खुशियों को और बेहतर कर रही है। राज्य सरकार ने अन्य कर्मियों के डीए-डीआर में भी इजाफा किया है।प्रदेश सरकार ने इस बार दीपावली से पहले सभी 27.5 लाख राजपत्रित कर्मियों को जुलाई से 30 प्रतिशत डीए-डीआर का भुगतान करने के साथ अराजपत्रित कर्मियों को भी बड़ा तोहफा दिया है। सरकार दीपावली पर इनको भी बोनस का भुगतान कर रही है।योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपया बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया है। सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने पर कुल 1022 करोड़ रुपये व्यय भार आएगा, जिसमें से 639 करोड़ रुपये नकद दिए जाएंगे और 383 करोड़ रुपये कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *