January 14, 2026

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा अयोध्या दीपोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है


अयोध्या : मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा अयोध्या दीपोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस वर्ष अयोध्या का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा। बीते पांच वर्षों से लगातार अयोध्या में भव्य दिव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। हर वर्ष रिकार्ड दीपों का प्रज्ज्वलन कर यह आयोजन वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस वर्ष हम अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़कर एक नया कीर्तिमान रचेंगे। वह शुक्रवार देर रात शासन के उच्चाधिकारियों के साथ अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। अयोध्या जिला के पुलिस-प्रशासन के अधिकारी समीक्षा बैठक से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। योगी ने कहा कि इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव में प्रधानमंत्री उपस्थित रहेंगे। दीपोत्सव उल्लास और उत्साह का पर्व है। बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और देश-विदेश के पर्यटक इसमें सहभागी होंगे। ऐसे में जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। आमजन के आवागमन, बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। भीड़ नियंत्रित रहे। पुलिस बल का व्यवहार सरल और सहयोगी हो। किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में पहचान बना रहा है। ऐसे में समारोह की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां की जाएं। 23 अक्टूबर के मुख्य समारोह से पूर्व पूरे कार्यक्रम का एक बार पूर्वाभ्यास कर लिया जाए। मुख्य समारोह से पहले पूरे जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए।उन्होंने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *